Blog

हिम्स जौलीग्रांट की डॉ. राखी दो प्रतिष्ठित फेलोशिप से हुईं सम्मानित।

खबर को सुनें

डोईवाला राजेंद्र वर्मा):
हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) जौलीग्रांट की डॉ. राखी खंडूरी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें देश की दो सबसे प्रतिष्ठित संस्थाओं इंडियन चेस्ट सोसाइटी (आईसीएस) और नेशनल कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन (एनसीसीपी) द्वारा फेलोशिप से नवाजा गया है।
हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज की डा. राखी खण्डूरी ने बताया कि पटना में आयोजित देश के प्रमुख श्वसन रोग विशेषज्ञों (एनएपीसीओएन-2025) के राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान उन्हें देश की दो सबसे प्रतिष्ठित संस्थाओं इंडियन चेस्ट सोसाइटी (आईसीएस) और नेशनल कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन (एनसीसीपी) द्वारा यह फेलोशिप प्रदान की गयी है।
डॉ. राखी खंडूरी ने बताया कि किसी भी मेडिकल सोसाइटी की फेलोशिप प्राप्त करना उस क्षेत्र में सर्वाेच्च सम्मान माना जाता है। यह मानद उपाधि केवल उन्हीं विशेषज्ञों को दी जाती है जिन्होंने अपने क्षेत्र में न केवल असाधारण महारत हासिल की हो, बल्कि लंबे समय तक चिकित्सा अनुसंधान में निरंतर योगदान दिया हो। इस अवसर पर डॉ. राखी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए भविष्य में और अधिक सेवा भाव से कार्य करने की प्रेरणा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button