डोईवाला महाविद्यालय में सरिता कुकरेती बनीं पीटीए अध्यक्ष। (अभिभावक-शिक्षक समन्वय से विद्यार्थियों के विकास पर रहेगा जोर)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अभिभावक शिक्षक परिषद (पीटीए) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सरिता कुकरेती को अध्यक्ष, रजनी रौथाण को उपाध्यक्ष, बृजमोहन को कोषाध्यक्ष और काजल थापा को सहसचिव चुना गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डीपी भट्ट ने कहा कि ज्ञान अर्जित करने की कोई उम्र नहीं होती, जबकि अनुभव समय और परिस्थितियों के साथ आता है। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बेहतर तालमेल को जरूरी बताया।
पीटीए संयोजक डॉ. अंजली वर्मा ने कहा कि महाविद्यालय की प्रगति में अभिभावक शिक्षक परिषद की महत्वपूर्ण भूमिका है। परिषद के माध्यम से अभिभावक और शिक्षक मिलकर विद्यार्थियों की शैक्षणिक उन्नति और महाविद्यालय की बेहतरी के लिए काम कर सकते हैं।
कार्यक्रम में प्रो. संगीता बहुगुणा, प्रो. नवीन कुमार नैथानी, प्रो. राकेश जोशी, डॉ. पूनम भूषण, डॉ. विजय प्रकाश सेमवाल, डॉ. शरद त्रिपाठी, डॉ. अर्जुन रवि, डॉ. रीना, योगाचार्य अमित नेगी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं में रोहन पाल, प्रिंस शर्मा, दीपक, निकिता, वंशिका रस्तोगी और शिवानी सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।


