Blog

शायर जिया नेहटौरी के निधन पर किसान सभा ने जताया शोक। (उर्दू-हिंदी के मशहूर शायर और हरफनमौला फनकार थे जिया साहब)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
उत्तराखंड के मशहूर शायर जिया नेहटौरी के आकस्मिक निधन पर साहित्यिक जगत में शोक की लहर है। अखिल भारतीय किसान सभा ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

किसान सभा के अध्यक्ष बलबीर सिंह ने कहा कि जिया नेहटौरी उर्दू और हिंदी के मशहूर शायर होने के साथ ही शानदार फोटोग्राफर और हरफनमौला फनकार थे। उनकी साहित्यिक प्रतिभा और रचनाओं ने उन्हें अलग पहचान दिलाई। उनके निधन से साहित्यिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

किसान सभा के उपाध्यक्ष जाहिद अंजुम ने कहा कि जिया नेहटौरी नेक इंसान और सादगी से भरपूर शख्सियत थे। उनका व्यक्तित्व और साहित्य के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से अदब की दुनिया ने एक प्रतिभाशाली शायर और बेहतरीन कलाकार खो दिया है।

शोक व्यक्त करने वालों में सचिन याकूब अली, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाधर नौटियाल, मोहम्मद इकराम, साधुराम, सत्य प्रकाश, हरबंस सिंह, जसवीर सिंह, प्रेमपाल सिंह, सरजीत सिंह और अनूप कुमार पाल सहित किसान सभा के अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button