Blog

होली एंजल स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना एसडीआरएफ का बचाव तंत्र। (सेनानायक अर्पण यदुवंशी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ शैक्षिक भ्रमण)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भानियावाला स्थित होली एंजल स्कूल के 240 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बुधवार को एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन, बचाव कार्यों और आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई।

एसडीआरएफ की प्रशिक्षण टीम में उपनिरीक्षक अनूप रमोला, अपर उपनिरीक्षक वीरेंद्र प्रसाद काला और हेड कांस्टेबल दीपक कुमार सहित अन्य जवानों ने विद्यार्थियों को रेस्क्यू उपकरणों की कार्यप्रणाली समझाई।

विद्यार्थियों ने वाहिनी के नियंत्रण कक्ष और स्टोर का अवलोकन भी किया। उन्हें भूकंप, बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाओं के दौरान सुरक्षित रहने के तरीके बताए गए।

सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी देना जरूरी है। इससे वे आपातकालीन परिस्थितियों में सूझबूझ से काम लेने के साथ स्वयं की सुरक्षा और जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद करने के लिए भी तैयार हो सकेंगे।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक आकाश दीप, राजेश प्रसाद, अंकित और आयुष सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button