ग्राम पंचायतो का विकास करना रहेगी पहली प्राथमिकता। ब्लॉक प्रमुख गौरव
ग्राम पंचायत सिमलास ग्रांट की पहली बैठक में आगामी कार्य योजना के प्रस्ताव पारित।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
ग्राम पंचायत सिमलास ग्रांट में ग्राम पंचायत की आयोजित पहली बैठक कर सरकार द्वारा दिये गये निर्देश के अनुसार बैठक में जानकारी व आगामी कार्य योजना के प्रस्ताव पारित किया गया। ग्राम प्रधान सुषमा बोरा की अध्यक्षता में नीलू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के संचालन में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि गौरव चौधरी ब्लाक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य बिरेंद्र थापा को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया ब्लाक प्रमुख गौरव चौधरी ने ग्राम पंचायत सिमलास के लिए हर संभव प्रयास कर विकास करने की बात कही। ग्राम प्रधान सिमलास ग्रांट सुषमा बोरा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी को साथ लेकर ग्राम पंचायत को विकसित ग्राम बनाने की बात कही बैठक में ग्राम पंचायत सदस्यों में कमला देवी, स्वाति, प्रशांत, विपिन, सुमित,आदि के साथ कै सुभाष पाल,कै चतर सिंह, प्रदीप कुमार, भगवान सिंह,अमित, उमेद बोरा आदि उपस्थित रहे।



