Blog

तंबाकू मुक्त समाज के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार। डॉ. ए. शारीफ (विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और प्रतियोगिताओं के माध्यम से दिया गया स्वास्थ्य का संदेश)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) जौलीग्रांट में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए लोगों को इससे दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
सामुदायिक चिकित्सा विभाग के सहयोग कैंसर केयर रिसर्च सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, मरीजों, तीमारदारों तथा बैचलर ऑफ रेडिएशन टेक्नोलॉजी (बीआरटी) के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर डीन हिम्स डॉ. ए. शारीफ ने कहा तंबाकू सेवन कैंसर सहित अनेक गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण है। इसके दुष्प्रभाव केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहते, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करते हैं। तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण के लिए जनजागरूकता, समय पर परामर्श और सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। डॉ. सुनील सैनी, डॉ. मोहंती, डॉ. विपुल नौटियाल, डॉ. अभिषेक ने तंबाकू जनित बीमारियों के जोखिमों के बारे में जानकारी दी। डॉ. प्रियरंजन अविनाश व डॉ. शैली व्यास ने तंबाकू नियंत्रण में जनजागरूकता अभियानों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए स्वास्थ्यकर्मियों और विद्यार्थियों से समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इस दौरान वाद-विवाद, एक्सटेम्पोर और पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने तंबाकू नियंत्रण और जनस्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए। वहीं बीआरटी विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से तंबाकू से तंबाकू की लत के व्यक्ति, परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को मार्मिक और प्रभावशाली तरीके से दर्शाया गया। नाटक ने उपस्थित लोगों को तंबाकू छोड़ने और स्वस्थ जीवन अपनाने का सशक्त संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. अनमोल, डॉ. एसके वर्मा, डॉ. अंकित बत्रा, डॉ. विनय एवं डॉ. मानसी ने भी लोगों को जानकारी प्रदान की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button