Blog

2027 में सत्ता परिवर्तन की लहर तेज। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल

जॉलीग्रांट से डोईवाला तक गोदियाल और हरक का भव्य स्वागत, फूल वर्षा और ढोल–नगाड़ों से गूंजा इलाका।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
दिल्ली से एयरपोर्ट जॉली ग्रांट पहुंचे उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के नए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और कांग्रेस नेता हरक सिंह सिंह रावत डोईवाला के विधानसभा क्षेत्र जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से लेकर जॉली ग्रांट चौक, दुर्गा चौक, भानियावाला, डोईवाला चौक पर ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार नारेबाजी कर फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस नेतायशपाल आर्य, काजी निजामुद्दीन, तिलक राज बेहड़ के अलावा तमाम कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

जॉलीग्रांट हवाई अड्डे से लेकर जॉलीग्रांट चौक, दुर्गा चौक, भानियावाला चौक और डोईवाला नगर चौक तक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और निर्वाचन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत का कार्यकर्ताओं ने अत्यंत भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया। जगह-जगह फूलों की वर्षा, ढोल–नगाड़ों की गूंज और नारों के बीच पूरा क्षेत्र कांग्रेसमय नजर आया। हर चौक पर स्वागत का दृश्य किसी उत्सव जैसा प्रतीत हुआ।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता बदलाव के लिए दृढ़ संकल्पित दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जमीनी मुद्दों, सेवा और संघर्ष की परंपरा पर आधारित मजबूत संगठन के बूते आगामी चुनाव में निर्णायक बढ़त लेगी। बूथ स्तर पर एकजुट और सक्रिय कार्यकर्ता ही जीत की कुंजी होंगे।

नवनियुक्त निर्वाचन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया, जिसके कारण लोगों में भारी नाराज़गी है। उन्होंने कहा कि अब जनता स्थिर, जवाबदेह और संवेदनशील नेतृत्व चाहती है, और यह भरोसा कांग्रेस ही दे सकती है।

ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी और कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि डोईवाला में कांग्रेस के जनसमर्थन की लहर आने वाले परिणामों का संकेत दे रही है। जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल ने बताया कि कांग्रेस संगठन बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत तालमेल के साथ चुनावी तैयारी में जुट चुका है।

स्वागत करने वालों में कांग्रेस कमेटी पूर्व जिला अध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा, नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी, वरिष्ठ नेता ताजेंद्र सिंह, मनीष नागपाल, सागर मनवाल, मनोज नौटियाल, जितेंद्र कुमार, उमेद बोरा, रणजीत सिंह बॉबी, मुकेश प्रसाद, अमित सैनी, सुनीता बंसल, मंजू राज, अफसाना, रेखा कांडपाल, रश्मि देवराड़ी, राहुल सैनी, राहुल, आर्य, सावन राठौर, आनंद, साजिद, गौरव मल्होत्रा, सुनील बर्मन, शुभम कांबोज, अमित मनवाल, प्रदीप सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button