Blog
(यूएसएफ ने शक्ति प्रदर्शन कर दिखाया दमखम। भानियावाला आर्यनगर से महाविद्यालय परिसर तक निकाला जुलूस)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
छात्रसंघ चुनाव को लेकर यूएसएफ ने भी गुरुवार को शक्ति प्रदर्शन किया। भानियावाला आर्यनगर से यूएसएफ कार्यकर्ताओं और समर्थक छात्र-छात्राओं ने जुलूस निकाला। जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए महाविद्यालय परिसर तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर एकजुटता का संदेश दिया और संगठन के समर्थन में नारे लगाए।
यूएसएफ पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से चुनाव में संगठन के प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन की अपील की। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। इस दौरान यूकेडी केंद्रीय सचिव डॉ. सौम्या पहाड़ी, शिवांग चमोली, युवराज, जतिन, सूरज, शोभित, मुकेश, आशीष आदि मौजूद रहे I



