Blog

पब्लिक इंटर कॉलेज में श्रमिक दिवस पर श्रम का अभिनंदन, (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के सम्मान के साथ छात्र-छात्राओं की नाटिका ने रेखांकित की श्रम की गरिमा)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
पब्लिक इंटर कॉलेज में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रम के सम्मान को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के परिश्रम और योगदान को सम्मानित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान भोजन माता सोनदेई, गीता देवी, श्रीपाल तथा दीपक पाल को माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे अपने कार्य के प्रति प्रेरणा देने वाला बताया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विद्यालय के महाराणा प्रताप सदन के छात्र-छात्राओं प्रियंका, पलक कौर, पायल, साक्षी, अल्फिशा, हिमांशु, सुधीर और रूपा द्वारा प्रस्तुत लघु नाटिका रही। नाटिका के माध्यम से श्रमिकों के जीवन, उनके संघर्ष और समाज में उनके महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। नाटिका ने यह संदेश दिया कि श्रमिक समाज की प्रगति की आधारशिला होते हैं।

प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस हमें उन कामगारों के सम्मान का अवसर देता है, जिनकी मेहनत से संस्थान और समाज आगे बढ़ते हैं।

वरिष्ठ शिक्षक भुवनेश वर्मा एवं अश्वनी गुप्ता ने कहा कि श्रमिकों के परिश्रम के बिना किसी भी संस्था की कल्पना नहीं की जा सकती। श्रम का सम्मान ही समाज की मजबूती का आधार है।

कार्यक्रम में आलोक जोशी, ओमप्रकाश काला, रत्नेश द्विवेदी, विवेक बधानी, अवधेश सेमवाल, सुदेश सहगल, तेजवीर सिंह, पूजा जोशी, राधा गुप्ता, राजीव कंडवाल, श्यामानंद, चेतन प्रसाद कोठारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button