Blog

नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 20 लाख की इंटरलॉकिंग सड़कों का हुआ लोकार्पण।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर पालिका डोईवाला के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में लगभग 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनी सड़कों का लोकार्पण पालिकाध्यक्ष ने रिबन काटकर किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य कर रही है और नगर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना पालिका की प्राथमिकता है।

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। लंबे समय से जर्जर सड़कों की समस्या से परेशान नागरिकों को अब राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि कोई भी क्षेत्र विकास से वंचित न रहे।

पूर्व सभासद हिमांशु राणा ने कहा कि नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य सराहनीय हैं। इंटरलॉकिंग सड़कों के निर्माण से न केवल आवागमन बेहतर होगा, बल्कि बरसात के मौसम में होने वाली दिक्कतों से भी लोगों को निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर के विकास को लेकर पालिका गंभीरता से कार्य कर रही है, जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है।
इस अवसर पर इस मौके पर पालिका के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी, स्थानीय सभासद राजेश भट्ट, विनीत राजपूत, पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम डोभाल, सभासद प्रतिनिधि हिमांशु राणा, विनीत मनवाल, ग्राम प्रधान भारत नेगी,यतीश नौटियाल, बालेन्द्र सजवान और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button