Blog

नगर पालिका सभागार में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के क्रियान्वयन हेतु कार्यशाला आयोजित, (कार्यशाला मे अधिकारियों, सभासदों व स्वच्छता वाहिनी की महिलाओं की रही सक्रिय भागीदारी)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
निदेशक नगरीय विकास निदेशालय द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नगर पालिका सभागार में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने की।

कार्यशाला में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के विभिन्न प्रावधानों, उनके व्यावहारिक क्रियान्वयन तथा स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नए नियमों का उद्देश्य कचरा प्रबंधन प्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और पर्यावरण हितैषी बनाना है।

अधिशासी अधिकारी एम.एल. शाह ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तकनीकी पहलुओं की जानकारी देते हुए कहा कि वैज्ञानिक तरीके से कचरे का निस्तारण समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका स्तर पर इसके सफल क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने कहा कि जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है तथा घर-घर कचरा पृथक्करण को लेकर निरंतर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सहभागिता से ही स्वच्छ नगर का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
कार्यशाला में उपस्थित स्वच्छता वाहिनी की महिलाओं ने भी स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में अपने अनुभव एवं सुझाव साझा किए तथा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

कार्यशाला में सफाई निरीक्षक संकेत, सभासद ईश्वर रौथान, अरुण सोलंकी, राकेश डोभाल, अमित कुमार, पूनम तोमर, अनीता अग्रवाल, कोमल देवी, रीता नेगी, निर्मला देवी, नप सुपरवाइजर नीरज कुमार, तपस कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button