Blog

पौधारोपण ही सुरक्षित भविष्य । विधायक बृजभूषण गैरोला (पर्यावरण दिवस पर लच्छीवाला रेंज में हरियाली का संकल्प, विधायक गैरोला ने रोपे 25 से अधिक पौधे)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
लच्छीवाला रेंज मे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, भाजपा कार्यकर्ता और वन विभाग की टीम ने औषधीय, फलदार एवं छायादार प्रजातियों के 25 से अधिक पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया।

विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि प्रकृति और विकास के बीच संतुलन बनाए रखना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पौधारोपण ही सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है, क्योंकि पौधे न केवल पर्यावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि जल, भूमि और जैव विविधता के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही हरियाली को बढ़ाया जा सकता है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण दिया जा सकता है।

वहीं दूसरी और खंड विकास परिसर में ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण से न केवल पर्यावरण सुरक्षित होता है, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी दर्शाता है।
उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसका संरक्षण भी सुनिश्चित करे।

इस दौरान खंड विकास अधिकारी परशुराम सकलानी, भाजपा डोईवाला मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, सभासद ईश्वर रोथान,सोनू गोयल, विक्रम नेगी, केतन गुप्ता, आदेश पवार, अनीता गुरुंग, राकेश डोभाल, रणजीत सिंह बॉबी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button