Blog

प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती। सीमा नौटियाल (डोईवाला में सुभद्रा बडोला नारी शक्ति ट्रस्ट के सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व समाजसेवियों को मिला सम्मान)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
सुभद्रा बडोला नारी शक्ति ट्रस्ट के तत्वावधान में डोईवाला स्थित ट्रस्ट कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड बोर्ड एवं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, वन विभाग, आंगनवाड़ी तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मचारियों, शिक्षकों और समाजसेवियों को भी सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह में पब्लिक इंटर कॉलेज की हाईस्कूल टॉपर छात्रा आरूशा, इंटरमीडिएट की अंजलि थापा के अलावा शिफा, रंजना रावत, जसमीत कौर, दिव्यांशा, बुशरा एवं मंतशा को सम्मानित किया गया। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों रश्मि, कोमल व अंजू बिष्ट, शिक्षकों में राधा गुप्ता, महेंद्र कुमार अग्रवाल, अश्वनी गुप्ता, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में मयंक शर्मा, डॉ. महेन्द्र राणा, अधिवक्ता नीरज गुप्ता, लायंस क्लब से जुड़े चन्द्र मोहन कोठियाल, डोईवाला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका भारद्वाज तथा लच्छीवाला वन क्षेत्राधिकार मेधावी कीर्ति को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि जिला पर्यटन अधिकारी सीमा नौटियाल ने कहा कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती। बच्चों को सम्मान मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं।

ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील बडोला ने कहा कि ट्रस्ट बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के उद्देश्य के साथ मेधावी बच्चों और बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम का संचालन अनिल थपलियाल ने किया।

इस अवसर पर सभासद सुशीला सैनी, समाजसेविका अरुणा शर्मा, ट्रस्ट से जुड़ी हिमानी शर्मा, स्वाति कठैत, अवतार सिंह, अमजद अली सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button