Blog

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देशभक्ति के रंग में रंगा। (स्वतंत्रता दिवस समारोह शिशु निकेतन के बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, सीआईएसएफ जवानों, विमानन कंपनियों, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के कर्मचारियों और श्वान दस्ते ने दिखाए करतब)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर शनिवार को 80 वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। एयरपोर्ट डायरेक्टर भूपेश नेगी ध्वजारोहण कर एयरपोर्ट से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ यात्रियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे परिसर में तिरंगे के रंग और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

समारोह में शिशु निकेतन के बच्चों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों, विभिन्न विमानन कंपनियों के कर्मचारियों और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने अपने-अपने कार्यक्रम प्रस्तुत कर स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बनाया। वहीं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के श्वान दस्ते के प्रशिक्षित श्वानों ने भी विभिन्न करतब और प्रदर्शन कर लोगों को रोमांचित किया। श्वान दस्ते के अनुशासित प्रदर्शन को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

एयरपोर्ट निदेशक ने समारोह में शामिल होने वाले सभी लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के लिए गौरव का पर्व है और ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों और युवाओं में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया जा सकता है।
उन्होंने शिशु निकेतन के बच्चों, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों, विमानन कंपनियों के कर्मचारियों, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के कर्मचारियों और श्वान दस्ते की टीम को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button