Blog

प्रोजेक्ट अमृत ‘स्वच्छ जल–स्वच्छ मन’ अभियान, सॉन्ग नदी से हटाया गया कई कुंतल कूड़ा।

निरंकारी मिशन और नगर पालिका की संयुक्त पहल पर्यावरण मित्रों ने संभाली स्वच्छता की कमान, नदी संरक्षण का दिया गया सामूहिक संदेश।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
प्रोजेक्ट अमृत ‘स्वच्छ जल–स्वच्छ मन’ के तहत निरंकारी मिशन के सेवादल एवं नगर पालिका परिषद डोईवाला के पर्यावरण मित्रों ने सॉन्ग नदी के तट पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान नदी किनारे प्लास्टिक, पॉलिथीन व अन्य अपशिष्ट हटाकर कई कुंतल कूड़ा एकत्र किया गया, जिसे नगर पालिकाi की टीम द्वारा सुरक्षित निस्तारण के लिए भेजा गया।

निरंकारी मिशन के डोईवाला मुखी इंचार्ज गोपाल गुरुंग ने कहा कि स्वच्छ जल केवल पर्यावरण की नहीं, बल्कि हमारे मन और सोच की भी शुद्धता से जुड़ा है। मिशन समाज को प्रकृति से जोड़ते हुए सेवा भाव के साथ ऐसे अभियानों को आगे भी जारी रखेगा।
नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि नदियों की स्वच्छता नगर की प्राथमिकताओं में शामिल है। जनसहभागिता से ही स्वच्छता अभियान सफल होते हैं और भविष्य में भी ऐसे संयुक्त प्रयास किए जाएंगे।

कहा कि नागरिकों को चाहिए कि वे नदियों और सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाएं। स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।
अभियान के दौरान स्वयंसेवकों और पर्यावरण मित्रों ने लोगों को स्वच्छ जल–स्वच्छ मन का संदेश देते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

स्वच्छता अभियान में अमित कुमार, संदीप कुमार,अशोक, अनुज कालरा, विनीत, राहुल,निक्की, रीना, दुर्गा, कुसुम,रोशनी बहुगुणा, तारा आदि के अलावा निरंकारी मिशन से जुड़े संगत और नगर पालिका के पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button