Blog

पूर्व सैनिकों के बीच आत्मीयता और सहयोग की मिसाल बने कर्नल कोठियाल

अस्वस्थ पूर्व सैनिक विनोद कुमार से की मुलाकात, परिजनों को दिया भरोसा।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
पूर्व सैनिकों के सुख–दुख में साथ खड़े रहने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड सरकार की पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष (से.नि.) कर्नल अजय कोठियाल ने माजरी ग्रांट स्थित मिलिट्री इक्विपमेंट संस्थान पहुंचकर अस्वस्थ पूर्व सैनिक विनोद कुमार का हालचाल जाना।

कर्नल कोठियाल ने विनोद कुमार से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से उपचार को लेकर चर्चा की। उन्होंने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों के सम्मान और कल्याण के लिए समिति हर समय सहयोग को तैयार है।
इस मौके पर भूतपूर्व सैनिक भगत सिंह राणा, रमेश पंवार, हंसराम चमोली एवं सैन सिंह पंवार आदि मौजूद रहे I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button