Blog

बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने में कराटे अहम। मेयर सौरभ थपलियाल (माउंट लिट्रा जी स्कूल में अंतरराज्यीय चैंपियनशिप का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भानियावाला स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में अंतरराज्यीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने किया। इसमें उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया।

मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि कराटे बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। विशेषकर बालिकाओं के लिए इसका प्रशिक्षण उपयोगी है। ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

विद्यालय की प्रबंध निदेशक समीक्षा वर्मा ने कहा कि स्कूल में पहली बार अंतरराज्यीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का उचित मंच मिलता है।

उत्तराखंड केकेआई के सचिव ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारकर देश के लिए बेहतर खिलाड़ी तैयार करना है।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. पूरण सिंह वर्मा, अनंत वर्मा, केकेआई के जनरल सेक्रेटरी सिहान कपिल देव, उत्तराखंड केकेआई के सचिव विवेक कुमार सागर सहित छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button