Blog

एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में “आपदा मित्र” प्रशिक्षण के दूसरे बैच का सकुशल समापन।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट में आयोजित “आपदा मित्र” कार्यक्रम के अंतर्गत 7 दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण आज सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। यह प्रशिक्षण दिनांक 24 अक्टूबर 2025 से प्रारम्भ हुआ था, जिसमें जनपद चमोली, पौड़ी एवं रुद्रप्रयाग से नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से चयनित 45 युवक सम्मिलित हुए।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को भूकंप, भूस्खलन, बाढ़, अग्निकांड जैसी विभिन्न आपदाओं में राहत, बचाव, प्राथमिक उपचार तथा खोज एवं निकासी तकनीकों की सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।
एसडीआरएफ प्रशिक्षकों ने युवाओं को आपात स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित कार्यवाही करने के लिए प्रशिक्षित किया।

समापन अवसर पर एसडीआरएफ कमांडेंट अर्पण यदुवंशी ने सभी प्रशिक्षार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि “आपदा मित्र समाज के लिए संकट की घड़ी में सहारा बनते हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त ज्ञान व कौशल का उपयोग आप सभी अपने-अपने क्षेत्रों में जनसेवा के लिए करें। जनजागरूकता व समय पर की गई कार्यवाही से ही हम जनहानि को न्यूनतम कर सकते हैं।”

इस समापन अवसर पर उपनिरीक्षक श्री अनूप रमोला, हे0का0 श्री दिगपाल लाल, श्री मनोज धोनी, श्री दीपक सैलानी, आरक्षी श्री जगदीश चन्द्र, श्री सुरेश मलासी इत्यादि प्रशिक्षक दल उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button