Blog

पैसों की मांग पूरी न होने पर महिला व बेटी पर जानलेवा हमला।

लालतप्पड़ में दबंगों ने मुकदमा वापस लेने का बनाया दबाव, जॉली ग्रांट अस्पताल में भर्ती मां-बेटी

खबर को सुनें

(डोईवाला):
लालतप्पड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत लालतप्पड़ में पैसों की मांग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि रकम न देने पर एक महिला और उसकी बेटी पर जानलेवा हमला किया गया। दोनों घायलों को जॉली ग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Oplus_16908288
पीड़िता दलजीत कौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बलवंत सिंह, गीता हरविंदर, कमल, बलविंदर कौर, विद्या देवी, जोगिंदर सिंह, सीमा और हैप्पी लगातार उससे पैसों की मांग कर रहे थे। जब उसने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने एकजुट होकर उस पर हमला कर दिया।

दलजीत कौर के अनुसार, आरोपियों ने न केवल मारपीट की बल्कि मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। हमले के दौरान जब उसकी बेटी मनदीप कौर बीच-बचाव के लिए पहुंची तो उसके साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई।

घटना में मनदीप कौर को गंभीर चोटें आई हैं। मां-बेटी दोनों को उपचार के लिए जॉली ग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों द्वारा मनदीप कौर की हालत नाजुक बताई जा रही है।

इस संबंध में लालतप्पड़ चौकी प्रभारी नवीन मित्तल ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। घटना 13 दिसंबर की दोपहर की बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button