Blog

मातृशक्ति का विश्वास ही विकास की सबसे बड़ी ताकत। ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी (नागल ज्वालापुर में महिलाओं से संवाद, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नागल ज्वालापुर में ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने मातृशक्ति से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। इस दौरान क्षेत्रीय विकास और जनहित के विभिन्न मुद्दों पर महिलाओं के साथ चर्चा की गई।

ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि मातृशक्ति का विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सहभागिता से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है। जनता के सहयोग और मार्गदर्शन से विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी पहली प्राथमिकता है। इसके लिए वह लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं।
बैठक में महिलाओं ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं से उन्हें अवगत कराया। ब्लॉक प्रमुख ने संबंधित विभागों के माध्यम से समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
इस दौरान प्रधान राखी देवी, क्षेत्र पंचायत वीरेंद्र थापा, माधव, मीना बोरा, लक्ष्मी बिष्ट आदि महिलाएं मौजूद रही I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button