Blog

हर गांव में बेहतर सड़क और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना लक्ष्य। गैरोला (शेरगढ़ और बालकुंवारी में 50 लाख की इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़कों का लोकार्पण)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए माजरी ग्रांट ग्राम पंचायत के शेरगढ़ और बालकुंवारी क्षेत्र में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़कों का शनिवार को डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने विधि-विधान के साथ लोकार्पण किया। इन सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया है।

विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि डोईवाला विधानसभा का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के हर गांव तक सड़क, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए विकास कार्यों की यह गति आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
माजरी ग्रांट की प्रधान निशा देवी ने कहा कि शेरगढ़ और बालकुंवारी में इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क बनने से ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। इससे आवागमन सुगम होगा और बरसात के दौरान लोगों को होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। उन्होंने इस विकास कार्य के लिए विधायक बृजभूषण गैरोला एवं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

पूर्व प्रधान राजकुमार राज ने कहा कि यह कार्य क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र में इसी तरह विकास कार्यों को प्राथमिकता मिलती रहेगी।
इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि मंगल सिंह, सभासद हरविंदर कौर, महेंद्र कुमार, प्रताप बस्सी, मुकेश कुमार, जयप्रकाश,राहुल, राजा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button