डोईवाला 16 जुलाई (राजेंद्र वर्मा):
बालविकास विभाग की और से आंगनबाड़ी केंद्र बारूवाला टीचर्स कॉलोनी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर महिलाओं को मुख्यमंत्री एकल महिला योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और हरेला पर्व पर एक पेड़ मां के नाम औषधि और छायादार फलदार पौधों का रोपण भी किया गया। Oplus_16777216
बालविकास विभाग की और से सेक्टर-भानियावाला के समस्त केन्द्रों पर लोक पर्व हरेला के उपलक्ष में पेड़ लगाये गये धरती को सजाने के इस संकल्प के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहियिकाओं ने अपने क्षेत्र की महिलाओं को मुख्यमंत्री एकल महिला योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। Oplus_16777216
उन्होंने बताया कि एकल महिला को सशक्त, स्वालंबी व आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इच्छुक महिलाएं आगामी 31 जुलाई तक अपना आवेदन रजिस्टर डाक से जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को भेज सकते है। इस योजना के तहत 75 प्रतिशत सब्सिडी सरकार द्वारा दी जाएगी, जिसकी अधिकतम लागत दो लाख रूपये है। लेकिन इसके लिए शपव पत्र देने भी अनिवार्य होगा। 21 से 50 वर्ष की महिलाएं इसमें आवेदन कर सकती है इस योजना के तहत कृषि, बागवानी ब्यूटी पार्लर, पशु पालन, बुटीक, जनरल स्टोर, बारा एंट्री आदि व्यवसायों का चयन कर सकती है। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रभा चमोली, सोमबाला, अनीता, बबीता, मीरा, सुनीता , विनीता, यशोदा, दुर्गेश, लक्ष्मी आदि मौजूद रही।
Verma doi