Blog

उत्तराखंड की बेटी अंकित भंडारी हत्याकांड की जांच सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई से कराई जाए। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

खबर को सुनें
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
अंकिता भंडारी हत्याकांड: न्याय की मांग को लेकर डोईवाला में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में डोईवाला नगर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “अंकिता को न्याय दो पद यात्रा” का आयोजन।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आज उत्तराखंड की बेटी अंकित भंडारी को न्याय दिलानी की मांग को लेकर पूरा उत्तराखंड आज सड़कों पर है। अंकिता भंडारी की हत्या एक जघन्य अपराध है और इसमें शामिल सभी आरोपियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। हम मांग करते हैं कि इस मामले की जांच सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई से कराई जाए, ताकि न्याय सुनिश्चित किया जा सके। कहा कि जो अंकित भंडारी की हत्याकांड के दोषी हैं उनके खिलाफ मुकदमा कर कार्रवाई की जाए।

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा की अंकिता भंडारी की हत्या ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। हमें न्याय प्रणाली पर विश्वास है, लेकिन यह मामला संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ है, इसलिए इसकी जांच उच्च स्तरीय सीबीआई की निगरानी में होनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी इस मामले में तब तक चुप नहीं बैठेगी जब तक न्याय नहीं मिलता।

डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा की अंकिता भंडारी की हत्या एक दर्दनाक घटना है। हम दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे। सरकार को इस मामले में राजनीति नहीं करनी चाहिए, बल्कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना मिलना चाहिए। सरकार सीबीआई जांच करानी चाहिए।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर न सरकार पर वीआईपी को बचाने का आरोप लगाया है और कहा कि जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा

डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा की अंकिता भंडारी की हत्या ने हमें झकझोर दिया है। हम मांग करते हैं कि इस मामले की जांच उच्च स्तरीय हो और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

इस मौके पर परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी, डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर,कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, अश्विनी कुमार , प्रमोद कपरवान शास्त्री,सागर मनवाल,अरुण पाल,मनोज नौटियाल,ईश्वर पाल,अब्दुल रज्जाक, अंशुल त्यागी,रेखा बहुगुणा,रेणु चुनारा,रेखा कांडपाल सती,मनोज पाल,अमित सैनी, रश्मि देवराडि, सुनील थपलियाल,मनीष नागपाल,ताजेन्द्र सिंह ताज, सुनील बर्मन,राहुल सैनी,गौरव मल्होत्रा,स्वतंत्र विष्ट,देवराज सावन,उमेद बोरा,जितेंद्र कुमार,आरिफ अली,शार्दूल नेगी, विवेक सैनी,इंद्रजीत सिंह, तेजपाल सिंह मोंटी,राहुल आर्य,सावन राठौर,विवेक सैनी, , मनीष नागपाल, लक्ष्मण सिंह बिष्ट व स्थानीय निवासी, कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button