Blog

अंकिता हत्याकांड पर कांग्रेस राजनीति बंद करे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल

न्यायिक प्रक्रिया के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भानियावाला में किया कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार लगाए जा रहे आरोपों और राजनीतिक बयानबाजी के विरोध में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भानियावाला स्थित थानों रोड पर कांग्रेस का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि अंकिता हत्याकांड अत्यंत संवेदनशील मामला है, जिस पर कांग्रेस द्वारा की जा रही राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की भावनाओं को भड़काकर प्रदेश में भ्रम और अशांति फैलाने का प्रयास कर रही है। भाजपा ऐसे किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने देगी और न्यायिक प्रक्रिया के साथ मजबूती से खड़ी है।

जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता नयाल ने कहा कि भाजपा सरकार पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस बार-बार इस मामले को राजनीतिक रंग देकर महिलाओं की भावनाओं का दुरुपयोग कर रही है, जो निंदनीय है।

जिला उपाध्यक्ष उषा कोठारी ने कहा कि न्यायालय में मामला विचाराधीन है और सभी को न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सड़क पर राजनीति करने के बजाय कानून का सम्मान करना चाहिए।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, युवा नेता विनय कंडवाल, महामंत्री आदेश पंवार, सभासद अमित कुमार, राजेश भट्ट, ईश्वर सिंह रोथान, राकेश डोभाल, सुरेंद्र लोधी , संतोषी बहुगुणा, अंकित काला, माया अधिकारी, संपूर्ण सिंह रावत, मनीष यादव, मनोज कांबोज, रॉबिन गोयल, प्रकाश कोठारी, समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button