Blog

विभाजन की विभीषिका को याद कर एकता और अखंडता का लिया संकल्प, (डोईवाला महाविद्यालय में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के सदुपयोग के लिए किया प्रेरित)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला में शुक्रवार को प्राचार्य प्रो. डीपी भट्ट की अध्यक्षता में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। समारोहक प्रो. राकेश जोशी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

प्राचार्य प्रो. डीपी भट्ट ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाए जाने के उद्देश्य और इससे जुड़े महत्वपूर्ण ऐतिहासिक तथ्यों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से सच्चाई और कर्तव्य के मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए सोशल मीडिया का जिम्मेदारी और सकारात्मक तरीके से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में डॉ. रीना और डॉ. पल्लवी मिश्रा ने विभाजन विभीषिका की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। प्रो. नवीन नैथानी ने कहा कि विभाजन की त्रासदी को हमेशा याद रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखते हुए ही सभ्य और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।

‘हर घर तिरंगा अभियान’ की नोडल अधिकारी प्रो. अंजली वर्मा ने तत्कालीन समाज और विभाजन से प्रभावित लोगों की समस्याओं के साथ अपने परिवार से जुड़े व्यक्तिगत अनुभव भी साझा किए।

छात्रसंघ अध्यक्ष अमित कुमार ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर अमर शहीदों को याद किया।
कार्यक्रम में विभाजन के दौरान दिवंगत हुए लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पुष्पा नेगी ने किया।

इस अवसर पर प्रो. संगीता बहुगुणा, प्रो. कंचन सिंह, डॉ. पंवार, डॉ. अखिलेश कुकरेती, डॉ. पूनम भूषण, डॉ. पार्वती, डॉ. पुष्पा कुमारी, डॉ. विजय प्रकाश सेमवाल, डॉ. चन्द्रावती, डॉ. चंद्रकला, डॉ. सुदीप्ता कंडारी, पूनम भारती, प्राची बहुगुणा, मोहित डंगवाल, अरुण तिवारी, प्रिंस शर्मा, ध्रुव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button