Blog

शहीदों के सम्मान के साथ पर्यावरण योद्धाओं का भी हुआ अभिनंदन, (कारगिल विजय दिवस पर हर्रावाला में सामाजिक कार्यकर्ता संजय चौहान ने पर्यावरण मित्रों को फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर किया सम्मानित, प्रकृति संरक्षण को बताया राष्ट्रसेवा का संकल्प)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर हर्रावाला में सामाजिक कार्यकर्ता संजय चौहान ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया I

संजय चौहान ने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों ने अपने अदम्य साहस, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान से देश की सीमाओं की रक्षा कर पूरे राष्ट्र का गौरव बढ़ाया। उन्हीं से प्रेरणा लेकर आज समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने-अपने क्षेत्र में राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कहा कि पर्यावरण संरक्षण भी राष्ट्रसेवा का ही एक महत्वपूर्ण स्वरूप है। जो लोग वृक्षारोपण, स्वच्छता और प्रकृति संरक्षण के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं, वे समाज के सच्चे पर्यावरण योद्धा हैं और उनका सम्मान पूरे समाज का सम्मान है।

उन्होंने कहा कि बढ़ता प्रदूषण और घटते वन क्षेत्र आने वाली पीढ़ियों के लिए गंभीर चुनौती हैं। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। यदि हर व्यक्ति प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाए, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण मिल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button