Blog

श्रीमद्भागवत कथा सुनने से जीवन में आते हैं सकारात्मक बदलाव। श्री राम उपाध्याय (शिव शक्ति मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकाली कलश शोभायात्रा)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
चीनी मिल की गार्डन कॉलोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर में सात दिवसीय तृतीय श्रीमद्भागवत कथा और श्री राधा चरित्रामृत का शुभारंभ कलश पूजन और शोभायात्रा के साथ हुआ।

कलश शोभायात्रा कथा परिसर से आरंभ होकर डोईवाला चीनी मिल तक गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने चीनी मिल परिसर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। शोभायात्रा वापस शिव शक्ति मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद कथा का शुभारंभ किया गया।

कथा व्यास श्रीराम उपाध्याय ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य को आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त होता है। कथा हमें जीवन में अच्छे कर्म करने, सत्य के मार्ग पर चलने और भगवान के प्रति श्रद्धा बनाए रखने की प्रेरणा देती है। इसके माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने की अपील की।

इस अवसर पर मनोज कुमार पांडेय, रमेश कुमार, दीपक, सुमेन्द्र, कुलदीप कुमार, संजय श्रीवास्तव, आनंद महावर, कैलाश मित्तल,सुशील जायसवाल, अमरजीत, अवधेश कुमार,सविता मंजू , इंदू पांडेय, नीता, बबीता विश्वकर्मा, विजय शर्मा और मुकेश पाल सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button