Blog

संविधान दिवस पर शिक्षकों ने लोकतांत्रिक मूल्यों का महत्व बताया। (पब्लिक इंटर कॉलेज में विचार गोष्ठी आयोजित, संविधान निर्माताओं को दी भावभीनी श्रद्धांजलि)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
सविंधान दिवस के अवसर पर पब्लिक इंटर कॉलेज में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान संविधान निर्माताओं को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शिक्षकों ने संविधान के महत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों पर अपने विचार रखे।

प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। प्रत्येक नागरिक को संविधान का सम्मान करते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।

शिक्षक अवधेश सेमवाल ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लिखित संविधान के रूप में भारतीय संविधान हमें अधिकार देने के साथ ही कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक करता है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों का बोध कराता है।

शिक्षक अश्वनी गुप्ता ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सहित तमाम विधि विशेषज्ञों के अथक परिश्रम से तैयार भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजबूत आधार स्तंभ है।

इस अवसर पर आलोक जोशी, भुवनेश वर्मा, रत्नेश कुमार, ओमप्रकाश काला, विवेक बधानी, सुदेश सहगल, तेजवीर सिंह, गौरव रावत, मयंक शर्मा, चेतन प्रसाद कोठारी, अर्चना पाल, चारू वर्मा और नीलम बिष्ट सहित शिक्षक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button