Blog

खाटू श्याम जन्मोत्सव पर बही भक्ति की बयार, भजनों पर झूमे श्रद्धालु। (द्वितीय जन्मोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन, कलाकारों ने बांधा समां)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
श्री खाटू श्याम दीवाना भक्त मंडल डोईवाला की ओर से राजीवनगर स्थित त्रिपुरारी महादेव मंदिर में द्वितीय श्री श्याम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

समिति सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भजन गायक मयूर गुप्ता ने गणेश वंदना के साथ भजन संध्या की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ‘हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा’ भजन प्रस्तुत किया।

करनाल की भजन गायिका प्रियंका मालरा ने ‘कीर्तन की है रात, बाबा आज थाने आणो है’

यमुनानगर के श्री राधा दास बसंत ने ‘मेरे सिर पर रख दो बाबा, अपने दोनों हाथ’ और देवबंद के चिराग धीमान ने ‘लखदातार सरकार, खाटू वाले श्याम’ भजन की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। रुड़की के विकास म्यूजिकल ग्रुप ने भी मधुर संगीत से समां बांधा।

भजन संध्या के दौरान श्रद्धालु श्याम बाबा की भक्ति में लीन होकर झूमते रहे।

इस दौरान प्रमोद गुप्ता,मुकेश चौहान, राकेश गुप्ता, अनुज कालरा, अमन, अंशु गुप्ता, आविष्कार भटौरे, मनोज चौहान,रामनिवास अग्रवाल, भारत भूषण कौशल, गोपाल चौहान, विनोद गुप्ता,मनुज गुप्ता, प्रतीक अरोड़ा, नवल ठाकुर, बादलरामु और धीरज शर्मा आदि के अलावा श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button