Blog

बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण देना हमारा प्रयास। विधायक गैरोला (विधायक निधि से निर्मित टीन शेड का किया लोकार्पण, कक्षाओं और मध्याह्न भोजन व्यवस्था का भी लिया जायजा)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
राजकीय आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय लाल तप्पड़ में विधायक निधि से ढाई लाख रुपये की लागत से निर्मित टीन शेड का डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की कक्षाओं और मध्याह्न भोजन व्यवस्था का निरीक्षण कर शिक्षकों से विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और आवश्यकताओं की जानकारी भी ली।

विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि उनका निरंतर प्रयास है कि क्षेत्र के विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यकता के अनुसार आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। विद्यालयों में सुविधाओं का विस्तार होने से बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलेगा और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यकतानुसार सहयोग किया जाता रहेगा।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान निशा देवी, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार राज, प्रधान प्रतिनिधि मंगल सिंह, जीवनवाला प्रधान गुरजीत सिंह लाडी, पंकज रावत, हरविंदर कौर, सुमन लता, गुरजीत कौर, महेंद्र सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button