Blog

सशक्त समाज के निर्माण में महिलाओ की अहम भूमिका। विदुषी निशंक

स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का सफल आयोजन।

खबर को सुनें

डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा):
स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजन किया गया, कार्यक्रम में महिलाओं और लड़कियों के लिए अधिकार, समानता एवं सशक्तिकरण की थीम के तहत आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्था की उपाध्यक्षा एवं नैनीताल हाई कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत विदुषी निशंक उपस्थित रही। मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में सशक्त समाज के निर्माण में महिलाओ की भूमिका पर प्रकाश डालने के साथ ही उनके अधिकारों की भी बात की। सभी छात्र छात्राओं ने इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये, जिसमें विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो0प्रदीप कुमार भारद्वाज, कुलपति प्रो0काशीनाथ जैना, सचिव बाळकृष्ण चमोली, कुलसचिव अरविन्द अरोड़ा,हिमालय आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य प्रो0अनिल कुमार झा, डॉ. निशांत राय जैन एवं समस्त विभागाध्यक्ष तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन डीन अकादमी प्रोo राजुल दत्त के द्वारा किया गया।विश्वविद्यालय की विशिष्ट आयोजन समिति के द्वारा कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। verma doi news no 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button