डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा):
भाजपा में संगठन चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है इसी कड़ी में डोईवाला मंडल अध्यक्ष राय शुमारी के लिए पर्यवेक्षक पहुंचे और भाजपा मंडल अध्यक्ष पद को लेकर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की।
Oplus_131072
भानियावाला में मंडल अध्यक्ष की रायशुमारी के लिए बैठक का आयोजन किया गया! पर्यवेक्षक के रूप में डोईवाला पहुंचे पूर्व मेयर हरिद्वार मनोज गर्ग और महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुराधा बालिया ने एक-एक कर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की! मंडल अध्यक्ष के चार कार्यकर्ताओं पंकज शर्मा, रविंद्र बेलवाल,मनमोहन नौटियाल और जयदीप लोधी ने दावेदारी की है! जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल के संचालन में चले कार्यक्रम में भाजपा के जिलाअध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि वैसे तो भाजपा के सभी पद बहुत ही दायित्व पूर्ण है लेकिन मंडल अध्यक्ष का दायित्व सभी पदाधिकारीओ को कार्य प्रणाली के तहत सभी को साथ देकर चलना बहुत महत्वपूर्ण है! मजबूत संगठन के लिए कार्यकर्ताओं की एकता जुटता बहुत जरूरी है! पर्यवेक्षक मनोज गर्ग और अनुराधा बालिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने के बाद भी जो अपने छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं की राय के बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचती है! मंडल अध्यक्ष के लिए 35-45 उम्र निर्धारित की गई है! इस बीच की आयु वाले युवाओं को ही मंडल अध्यक्ष बनाया जाना है रायशुमारी के सामने आए नाम पर जल्दी फैसला लिया जाएगा। इस मौके पर डोईवाला मंडल अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली, जिला मंत्री उषा कोठारी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रभान पाल, मीडिया प्रभारी भारत गुप्ता,पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी, वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर लोधी, विशाल छेत्री, अमित कुमार, मनिंदर सिंह, सुबोध नौटियाल, कोमल देवी, संजीव लोधी, अजय लोधी, पंकज बहुगुणा, अवतार सिंह सैनी, हरविंदर सिंह, राकेश लोधी, ईश्वर रोथान योगी पवार, संतोषी बहुगुणा, ममता नयाल,राम मूर्ति, चंद्रकला ध्यानी, प्रकाश कोठारी, जगदीश प्रसाद गैरोला, हृदय राम डोभाल पुरुषोत्तम डोभाल, सुंदर लोधी, विनीत मनवाल, राकेश डोभाल, सुरेश सैनी, सोनू गोयल, ललित पंत आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। Verma doi