Blog

डोईवाला चीनी मिल के चार हाउस से पेनल में लगी कीमती 18 किट हुई है चोरी डोईवाला पुलिस मामले की जांच में जुटी। (लाखों रुपये की बताई जा रही कीमत, हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे भी मिले खराब)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला चीनी मिल में चोरी का मामला सामने आया है। मिल के चार अलग-अलग हाउस में लगे पैनलों से 18 पेनल किट चोरी हो गईं। इनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। मोटर का ट्रायल करने के दौरान किट चोरी होने का पता चला। वहीं, संबंधित हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खराब बताए जा रहे हैं। मिल प्रबंधन ने मामले में कोतवाली डोईवाला में तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार, 30 और 31 अक्तूबर को चीनी मिल में मोटर चलाकर ट्रायल किया गया था। इसके बाद एक नवंबर को रविवार का अवकाश था। सोमवार को जब कर्मचारियों ने दोबारा मोटर चलाकर ट्रायल किया तो मोटर नहीं चली। इस पर कर्मचारियों ने पैनल खोलकर जांच की। जांच में पैनल के अंदर लगी किट गायब मिलीं। इसके बाद जानकारी जुटाई गई तो चार अलग-अलग हाउस से कुल 18 पेनल किट चोरी होने का पता चला।

बताया गया कि ये किट पैनल में लगाई जाती हैं, जिनके माध्यम से मोटर का संचालन होता है। किट गायब होने के कारण मोटर नहीं चल सकी। घटना के बाद मिल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। खास बात यह है कि जिन चार हाउस से किट चोरी हुई हैं, वहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी खराब बताए जा रहे हैं। ऐसे में चोरी की घटना से संबंधित फुटेज मिलने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

चीनी मिल प्रबंधन की ओर से कोतवाली में चोरी की तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी राकेश गुसाईं ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button