Blog

सिमलास ग्रांट में हाथियों का कहर, गेहूं की फसल रौंदी, कई किसानों को नुकसान, रात्रि गश्त व सौर ऊर्जा बाड़ की मांग।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला क्षेत्र के सिमलास ग्रांट में बीती रात जंगली हाथियों के झुंड ने खेतों में घुसकर गेहूं की खड़ी फसल को रौंद दिया। इस घटना में दीपक पाल सहित अन्य किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों के अनुसार हाथियों का झुंड देर रात गांव से सटे खेतों में पहुंचा और काफी देर तक फसल को नुकसान पहुंचाने के बाद जंगल की ओर लौट गया।

घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। किसानों का कहना है कि लगातार जंगली हाथियों की आवाजाही से खेती करना मुश्किल होता जा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से रात्रि गश्त बढ़ाने और खेतों की सुरक्षा के लिए सौर ऊर्जा से संचालित बाड़ (सोलर फेंसिंग) लगाए जाने की मांग की है।

ग्राम प्रधान सुषमा बोरा ने कहा कि जंगली हाथियों के कारण किसानों की महीनों की मेहनत एक रात में बर्बाद हो गई। वन विभाग को नियमित रात्रि गश्त करानी चाहिए और सौर ऊर्जा बाड़ की व्यवस्था की जाए। साथ ही प्रभावित किसानों को फसलों के नुकसान का मुआवजा समय पर दिया जाए, ताकि वे आगे की खेती कर सकें।

लच्छीवाला रेंज अधिकारी मेधावी कीर्ति ने बताया कि हाथियों की गतिविधि की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त कराई जा रही है। किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है और आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button