रोजगार, कौशल और कम जीएसटी से बढ़ेगा आत्मनिर्भर भारत। विधायक बृजभूषण गैरोला
हर घर स्वदेशी, हर युवा स्वावलंबी’ के संकल्प के साथ भानियावाला में कार्यशाला सम्पन्न।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भाजपा की भानियावाला में आत्मनिर्भर भारत संकल्प के तहत डोईवाला मंडल की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल और मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।
विधायक गैरोला ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का आधार रोजगार और कौशल विकास है। कम किए गए जीएसटी दरों से व्यापार को बढ़ावा मिला है और स्वरोजगार में नई ऊर्जा आई है। उन्होंने कहा कि युवा यदि स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर स्वरोजगार शुरू करेंगे तो देश मजबूत बनेगा।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी पूरा होगा जब हर व्यक्ति अपने घर से शुरू करे।
हर घर स्वदेशी, हर युवा स्वावलंबी,यह केवल संकल्प नहीं, बल्कि देश की ताकत है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि त्योहारों पर घर-घर जाकर स्वदेशी वस्तुओं का प्रचार करें।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यशाला के माध्यम से स्वदेशी, कौशल विकास और आत्मनिर्भर भारत को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष विनय कंडवाल, उषा कोठारी, कार्यक्रम संयोजक सभासद ईश्वर रोथान, जिला मंत्री प्रदीप नेगी जेटली, मंडल मीडिया प्रभारी केतन गुप्ता, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनोज कांबोज, मंडल महामंत्री आदेश पवार, मनमोहन नौटियाल, मंडल उपाध्यक्ष अंकित काला, रीता छेत्री, संतोषी बहुगुणा, पूनम तोमर, राम मूर्ति ताई, जगत सिंह असवाल, सुशील जायसवाल, अरुण सोलंकी, अमित कुमार, हिमांशु राणा, जगदीश प्रसाद गैरोला, कृष्णा तड़ियाल, अरुण सोलंकी, प्रकाश कोठारी, हिमांशु राणा आदि के अलावा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



