Blog

हरेला माह में संयुक्त रूप से 5 हजार पौधारोपण का लक्ष्य पूरा, (नगर पालिका, वन विभाग और पर्यावरण टीम के संयुक्त अभियान में जनसहभागिता, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिला व्यापक समर्थन)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
हरेला पर्व के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए गए अभियान के तहत पर्यावरण टीम, नगर पालिका परिषद डोईवाला, लच्छीवाला-बुल्लावाला वन विभाग और सीमा सशस्त्र बल कुडकावाला के सहयोग से हरेला माह में 5 हजार पौधारोपण का लक्ष्य पूरा कर लिया।

अभियान के अंतिम चरण में रविवार को नगर पालिका खेल मैदान और सिमलास ग्राम पंचायत के निकट मोक्षधाम परिसर में 1001 पौधे लगाए गए।

पर्यावरण टीम ने बताया कि पिछले तीन माह में विभिन्न स्थानों पर करीब 16 हजार पौधे रोपे जा चुके हैं। अभियान के तहत लोगों को पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का भी संकल्प दिलाया गया।

नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि हरेला पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला लोकपर्व है और भविष्य में भी वन विभाग व सामाजिक संगठनों के सहयोग से पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।

पर्यावरण अभियान संयोजक दरपान बोरा ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को लोगों का भरपूर सहयोग मिला, जिससे निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा हो सका।

इस दौरान भगवान सिंह, भगवान दास, भूप सिंह लोधी, विनोद पाल, जनार्दन, महावीर सिंह नेगी, अमन, सोहन सिंह, अजय पाल, कीरत सिंह, सुरेश पुंडीर, प्रेम चौधरी, गौरव सेनानी बीपी शर्मा, लेफ्टिनेंट अशोक वर्मा जी श्री दर्पान बोहरा जी कैप्टन चतर सिंह बोराजी सूबेदार पुंडीर, कप्तान बहुगुणा, चौधरी राजवीर, किशन पांचाल, जगपाल पांचाल, महिपाल सिंह कुंवर, कैप्टन राणा, गोपाल गढ़िया, भट्ट, सभासद रियासत अली मोंटी, सभासद सुंदर लोधी, रतन भाई, प्रेम सिंह पांचाल आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button