Blog

गढ़वाल के झूमेला नृत्य की थाप पर सजेगा भानियावाला का तीज महोत्सव, (तीज पूजन, मेहंदी, तीज क्वीन और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के साथ महिलाओं में उत्साह)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भानियावाला में 9 अगस्त को आयोजित होने वाले तीज महोत्सव को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए भानियावाला में बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां भी तय की गईं।

बैठक में निर्णय लिया गया कि तीज महोत्सव में पारंपरिक तीज पूजन, भगवान शिव एवं माता पार्वती की आराधना, सावन के लोकगीत, मेहंदी प्रतियोगिता, पारंपरिक वेशभूषा, तीज क्वीन प्रतियोगिता सहित कई सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

आयोजन से जुड़ी ममता कुंवर ने बताया कि तीज महिलाओं की संस्कृति, परंपरा और आपसी प्रेम का पर्व है। इस बार कार्यक्रम में करीब 500 महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि महोत्सव के माध्यम से गढ़वाली लोक संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की सभी महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

रीता नेगी ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। महोत्सव का मुख्य आकर्षण गढ़वाल का पारंपरिक झूमेला नृत्य रहेगा, जो आयोजन को विशेष और यादगार बनाएगा।

आयोजन से जुड़ी महिलाओं का कहना है कि तीज महोत्सव के माध्यम से महिलाओं को अपनी लोक संस्कृति, परंपराओं और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

बैठक में सुमन गुसाईं,मधु डोभाल,बबिता पंत,रीता नेगी,
मीनाक्षी बिष्ट,ममता जोशी आदि के अलावा महिलाएं मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button