काशी से बुल्लावाला पहुंची पवित्र मिट्टी कलश यात्रा, संत रविदास मंदिर में हुआ स्वागत, (भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने समरसता संकल्प अभियान के तहत किया कलश का स्वागत)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
परम संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली काशी (वाराणसी) से लाई गई पवित्र मिट्टी की कलश यात्रा रविवार देर रात बुल्लावाला स्थित संत रविदास मंदिर पहुंची। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कलश को श्रद्धापूर्वक स्थापित किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि गुरु रविदास जी का समरसता और सामाजिक न्याय का संदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी है।
जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा आनंद कुमार ने कहा कि यह कलश यात्रा समाज में एकता, भाईचारे और समरसता का संदेश लेकर आई है।
जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा अमित कुमार ने कहा कि गुरु रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही इस अभियान का उद्देश्य है और सभी कार्यकर्ता इसे सफल बनाने में जुटे हैं।
इस अवसर पर डोईवाला मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा गोपाल चंद्र, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता नयाल, सुभाष पैगवाल, मनमोहन, मनीष कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।



