Blog

मुकेश प्रसाद परवादून कांग्रेस अनुसूचित विभाग के बने जिलाध्यक्ष।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
उत्तराखंड कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा जौलीग्रांट निवासी मुकेश प्रसाद को परवादून जिला कांग्रेस अनुसूचित विभाग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

मुकेश प्रसाद पूर्व में एनएसयूआई व युवा कांग्रेस में सक्रिय रहे व परवादून जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में पदाधिकारी रहे।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश प्रसाद ने कांग्रेस अनुसूचित विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम तथा उत्तराखंड कांग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरेंगे तथा अनुसूचित विभाग के संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मुकेश प्रसाद की नियुक्ति से परवादून में कांग्रेस अनुसूचित विभाग को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तार होगा।

इस अवसर पर परवादून कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, अश्विनी बहुगुणा, मनोज नौटियाल, डोईवाला नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार नेगी, डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र स्वरूप भट्ट, सुनील बर्मन, राहुल सैनी, स्वतंत्र बिष्ट, अमित सैनी तथा शार्दूल नेगी,सावन राठौर,मनोज पाल,आशिक़ अली,आरिफ अली,विवेक सैनी,राहुल आर्य सहित अनेक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्री मुकेश प्रसाद को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button