Blog

मानस हेल्पलाइन 1933 के प्रचार प्रसार हेतु पोस्ट अभियान प्रारंभ।

खबर को सुनें

डोईवाला 2 जुन (राजेंद्र वर्मा):
शाहिद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में मिशन ड्रग फ्री कैंपस के अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु मानस हेल्पलाइन 1933 के प्रचार प्रसार हेतु पोस्ट अभियान प्रारंभ किया गया। महाविद्यालय के मुख्य द्वार से प्रांगण प्रांगण के विभिन्न स्थानों पर पोस्टर तथा बैनर लगाए गए हैं। विद्यार्थियों से कहा गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में इसका प्रचार प्रसार करें। छात्र छात्राओं ने अपनी परीक्षा के बाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डीपी भट्ट ने कहा की नशे के विरोध में सभी को एकजुट होकर प्रयास करने चाहिए। छात्र जीवन में संकल्प का बहुत महत्व होता है अतः आप सभी इस संबंध में जनजागरण का संकल्प लें। इस अवसर पर प्रोफेसर कंचन सिंह, डॉक्टर संजीव सिंह नेगी, डॉक्टर कुंवर सिंह, डॉ राकेश कुमार भट्ट, डॉक्टर सूरत सिंह बल्लूडी के साथ महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मुख्य गेट पर पोस्टर प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
Verma doi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button