Blog

त्वचा रोग जांच निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 45 लोगों ने उठाया लाभ।

पेन-इंडिया फाउंडेशन स्कूल भानियावाला में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन।

खबर को सुनें

डोईवाला 13 जुलाई (राजेंद्र वर्मा):
पेन-इंडिया फाउंडेशन के भानियावाला स्थित स्कूल में रविवार को निशुल्क त्वचा रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के त्वचा रोग विभाग के चिकित्सको ने 45 रोगियों को परामर्श दिया और दवाईयां भी वितरित की।

हिमालयन अस्पताल की वरिष्ठ त्वचा रोग चिकित्सक व विभागाध्यक्ष डॉ.रश्मि जिंदल ने बताया कि इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट, वेनेरोलॉजिस्ट एंड लेप्रोलॉजिस्ट (आइएडीवीएल) के तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में हिमालयन अस्पताल के वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. समरजीत रॉय, डॉ.अर्णव मित्तल व डॉ. टीना ने शिविर में आए रोगियों को स्वस्थ्य परामर्श दिया। इसके अतिरिक्त रोगियों को निशुल्क दवाइयॉं भी वितिरत की गई। शिविर में स्कूल के बच्चों सहित अभिभवकों भी जांच के लिए पहुंचे।

शिवर में आये लोगों को डॉ. समरजीत रॉय, डॉ.अर्णव मित्तल व डॉ. टीना ने त्वचा रोग से जुड़ी भ्रंतियों को लेकर भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि हिमालयन अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय स्वस्थ्य मानकों के तहत सुविधाएं मौजूद हैं।

पेन-इंडिया फाउंडेशन के सह-संस्थापक व
सचिव संतोष बुड़ाकोटी ने कहा कि फाउंडेशन निशुल्क शिक्षा के साथ स्वास्थ्य जागरूकता व स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में भी कार्य कर रहा है।

शिविर के सफल संचालन में शिक्षिकाएं ऋतु शर्मा, दीपालिका नेगी, दीपाली तोपवाल, निर्मला गुसाईं, परविंदर कौर, किरण नेगी, शिवानी चौहान सहित सहायिका नीलम व संजीता का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button