युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल और महिला एवं युवक मंगल दल ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान।
डोईवाला 16 जुलाई (राजेंद्र वर्मा):
युवा कल्याण एवं प्रान्तीग रक्षक दल विभाग द्वारा अपने खेल मैदान मिनि स्टेडियम रायवाला तथा मिनि स्टेडियम रानीपोखरी में महिला मंगल दल एवं युवक मंगल दल के सहयोग से हरेला का त्योहार मनाओ, घरती माँ का ऋण चुकाओ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन रामवाला, रानीपोखरी, एने ग्राम सभा दूधली में वृहद वृक्षारोपण कर प्रकृति को संजोने एवं बचाने का प्रयास किया गया । इस कार्यक्रम में युवक मंगल दल एवे महिला मंगल दल के सदस्यों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। इस इस उपलक्ष में क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी संदीप वर्मा द्वारा इस कार्यक्रम में सम्मिलित महिला, युवक मंगल दल के सदस्यो, खेल प्रशिक्षक तथा व्यायाम प्रशिक्षक को इस हरेला पर्व में सम्मिलित होने पर शुभकामनाये एवं बधाई दी। साथ ही विकासखण्ड परिसर मे सह० खण्ड विकास अधिकारी नेगी द्वारा एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण किया गया।
इस उपलक्ष पर महिला मंगल दल अध्यक्षा माया उबराल, उपाध्यक्षा ऊमा जोशी, फुयण बहोना, सह० खण्ड विकास अधिकारी नेगी, युवक मंगल वन अध्यक्ष अजय रावत, एवं पी० आर० डी के समस्त जवान तथा युवक मंगल दल प्रतीतनगर के अध्यक्ष विपिन कुकरेती मौजूद रहे।
Verma doi



