Blog

भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर जिला पंचायत के भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीतेंगे चुनाव। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत

भाजपा जिला पंचायत समर्थित प्रत्याशी मीना मनवाल, प्रदीप कौर, अनीता सेमवाल के समर्थन में विशाल जनसभा का आयोजन।

खबर को सुनें

डोईवाला 16 जुलाई (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला के थानों रामनगर डांडा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तीन जिला पंचायत सीट के भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी मीना मनवाल, बड़कोट माफी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अनीता सेमवाल एवं माजरीग्रांट तृतीय से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी प्रदीप कौर के समर्थन में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।

Oplus_16777216
जनसभा को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि सांसद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कहां कि भाजपा ने जिला पंचायत की सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी खड़े किए हैं जो कि पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर सभी प्रत्याशी चुनाव जीतकर आएंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियां को जनता को बताकर पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगने की बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार में ग्रामीण क्षेत्र का चौमुखी विकास हो रहा है जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्र के पंचायत चुनाव में भाजपा समर्पित प्रत्याशी चुनाव जीत कर आएंगे।
Oplus_16777216
क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पंचायत चुनाव में जुट चुके हैं जिसके चलते पंचायत चुनाव में भाजपा समर्पित प्रत्याशी भारी मतों से जीत का परचम लहराएंगे।
Oplus_16777216
इस मौके पर नगर निगम के पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, पूर्व राज्य मंत्री करण बोरा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, पूर्व जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर आदि ने भी जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सैकड़ो औषधि और छायादार पौधों का रोपण भी किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गीतांजलि रावत, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी, भाजपा नेता सुमेरचंद रवि, भाजपा नेता दीवान सिंह रावत, भाजपा नेता राजकुमार राज, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा, मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, विक्रम नेगी, मनमोहन नौटियाल, उषा कोठारी, सुनीता नौटियाल, पूनम तोमर, संपूर्ण सिंह रावत प्रदीप नेगी, सुरेश सैनी, ललित पंत, संजीव लोधी, सुंदर लोधी, सतीश सेमवाल, जनरल सिंह, चंद्रप्रकाश तिवारी, नितिन बर्थवाल, अंकित काला, विशाल छेत्री, रोहित छेत्री, सोनू गोयल, पुष्पा बर्थवाल, सुभाष मनवाल आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।
Verma doi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button