एन एस एस और एन सी सी, के छात्र छात्राओं ने किया वृक्षारोपण।
डोईवाला 17 जुलाई (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गामल राजकीय महाविद्यालय डोईवाला में हरेला के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं एन एस एस, एन सी सी, के छात्र/छात्राओं द्वारा 50 वृक्ष रोपित किये गये। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रचार्य प्रोफेसर डीपी भट्ट ने सभी को वृक्षरोपण हेतु प्रेरित किया तथा उन्हें इन रोपित वृक्षों के देखभाल करने हेतु भी निर्देश दिया गया। हरेला प्रकृति के संरक्षण का त्यौहार हे तथा प्रदेश की पर्वतीय संस्कृति में इसको परिवार और समाज की समृद्धि के लिए मनाया जाता हे । इस अवसर पर महाविद्यालय की इग्नू समन्वयक डॉ राखी पंचोला, डॉ अंजलि वर्मा , एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डाॅ.किरण जोशी, तथा डॉ. कुँवर सिंह, एनसीसी ए एन ओ ले. डॉ. वल्लरी कुकरेती उपस्थित रहे । कार्यक्रम में सविता, ममता, शोभा, मनोज भूषण, बृजमोहन, सुनील नेगी, गोस्वामी आदि ने सहयोग प्रदान किया ।
Verma doi



