Blog
रविंद्र बेलवाल बने पालिका अध्यक्ष के जन संवाद प्रतिनिधि।
डोईवाला 22 जुलाई (राजेंद्र वर्मा):
नगर पालिका परिषद डोईवाला के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री युवा नेता रविंद्र बेलवाल की उत्कृष्ट कार्यशैली को देखते हुए उनको जन संवाद हेतु अधिकृत प्रतिनिधि नियुक्त किया है। क्योंकि वह जन संवाद हेतु उपयुक्त प्रतिनिधि है। जिसके चलते उन्हें जिम्मेदारी दी गई है। रविंदर बेलवाल को जन संवाद हेतु अधिकृत प्रतिनिधि बनाए जाने पर पालिका सभासदों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। हर्ष व्यक्त करने वालों में पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी, भाजपा नेत्री सुनीता नौटियाल, भाजपा नेत्री उषा कोठारी, सभासद सुरेश सैनी हिमांशु राणा विपिन कोठारी विकास रावत अमित कुकरेती अंशुमन रतूड़ी पुरुषोत्तम डोभाल,संजय चमोली आदि है।
Verma doi



