Blog

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से बढ़ रहा आगे। डॉ प्रेमचंद अग्रवाल

खबर को सुनें

डोईवाला ऋषिकेश 27 जुलाई (राजेंद्र वर्मा):
क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने श्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में श्रीमती इंदिरा गांधी का 4077 दिन का रिकॉर्ड तोड़ने तथा मोदी जी द्वारा अनेकों कीर्तिमान स्थापित करने पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। प्रधानमंत्री मोदी जी के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की।

गंगा तट पर दुग्धाभिषेक कर डॉ अग्रवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को भारत के इतिहास में प्रधानमंत्री के रूप में दूसरा सबसे लम्बा कार्यकाल पूर्ण करने पर प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। विश्व में भारत की अलग पहचान स्थापित हो रही है। उनके नेतृत्व में अंत्योदय के सिद्धांत पर समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचाने का काम हुआ है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, भारत को पुनः विश्व गुरु के रुप में स्थापित करने के लिए निरंतर परिश्रम कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को नए भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि भारत हर क्षेत्र में नवाचार के माध्यम से आगे बढ़ रहा है। साइंस एवं टेक्नोलॉजी, इनोवेशन के क्षेत्र में अनेक कार्य हो रहे हैं और कई नये ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। प्रधानमंत्री ने 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को देश और दुनिया के सामने रखा है। प्रत्येक भारतवासी के लिए सौभाग्य की बात है कि उनका नेतृत्व हम सभी को प्रदान हो रहा है। मुख्यमंत्री ने भगवान बद्री विशाल और बाबा केदार से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वीरभद्र सुरेंद्र कुमार, बृजेश शर्मा, पूनम डोभाल, मनोरमा, पुनीता भंडारी, पिंकी धस्माना, सुयश मिश्रा, अनिल, एकांत गोयल, जितेंद्र पाल, हर्ष, सावन आदि उपस्थित रहे।

Verma doi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button