Blog
घरेलू पशुओं में खुरपका की बीमारी से पशुपालक परेशान।
डोईवाला 13 अगस्त (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला क्षेत्र के अंतर्गत घरेलू पशुओं में खुरपका की बीमारी होने से क्षेत्र के पशुपालक बहुत परेशान है। पशुओं को खुरपका के इंजेक्शन लगाने के बाद भी यह बीमारी थमने का नाम भी नहीं ले रही है। इस बीमारी के कारण दुधारू पशुओं ने दूध देना कम कर दिया है। संबंधी विभाग के चिकित्सक भी पशुओं का इलाज करने में जुटे हुए हैं लेकिन पशुओं में यह बीमारी और ज्यादा फैलने की संभावना बनी हुई है। ग्राम प्रधान सिमलास सुषमा बोरा ने ग्रामीणों से अपील वह अपने पशुओं को घर पर ही रखें चारागाह में न भेजें और समय रहते इलाज कराते रहें साथ ही पशुपालन विभाग को भी समय-समय पर क्षेत्र में पशुओं की जांच व बीमारी के इंजेक्शन लगाने की मांग की है।



