Blog

प्रेमनगर बाजार बना अखाड़ा, सांडों की जंग में कई टू-व्हीलर हुए क्षतिग्रस्त।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला नगर पालिका के प्रेमनगर बाजार गुरुद्वारा रोड मंगलवार को अचानक अखाड़े में तब्दील हो गया। दो सांडों की जबरदस्त भिड़ंत ने पूरे बाजार में अफरा-तफरी मचा दी। सड़क किनारे कई दुपहिया वाहन और एक कार उनकी चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। अचानक हुई इस घटना से बाजार में भगदड़ जैसे हालात बन गए और लोग इधर-उधर जान बचाकर भागने लगे। वही आवारा पशुओं के आतंक से राहगीरों और व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ है। लेकिन प्रशासन बिल्कुल चुप्पी सादे हुए बैठा है लगता है कि किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है। जबकि पूर्व में भी सड़क पर आवारा पशु कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि बाजार क्षेत्र में आवारा सांडों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों पर किसी भी समय हमला होने का खतरा बना रहता है। व्यापारियों ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं से कारोबार प्रभावित हो रहा है।

पूर्व सभासद अनिल चौहान ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि नगर क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। प्रेमनगर बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले बाजारों में सांडों का खुलेआम घूमना किसी बड़े हादसे का संकेत है। उन्होंने नगर पालिका से तुरंत कार्रवाई की मांग की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button