Blog

बुल्लावाला के लोगों के लिए कारगर साबित हुआ आधार कैम्प।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
ग्राम पंचायत मार्खम ग्रांट के बुल्लावाला गांव में आधार कैम्प लगाया गया, जिसमें आमजन ने बढचढ कर अपने आधार के कार्य कराये। इस समय राशनकार्ड अपडेट का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है, जिसमें सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर सभी कार्ड धारकों के फिंगर अपडेट करने का कार्य किया जा रहा है, ऐसे में कई राशनकार्ड धारकों को आधार अपडेट न होने की वजह से अपने राशनकार्ड अपडेट से वंचित रहना पड़ रहा था, जिसके लिए ग्राम प्रधान परमिंद्र सिंह व नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य आशिया परवीन एवं समस्त ग्राम पंचायत सदस्यों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से बुल्लावाला में आधार कार्ड कैम्प लगाया गया।
इस दौरान ग्राम प्रधान परमिंद्र सिंह ने बताया कि गांव में आधार कैम्प लगने से क्षेत्र के लोग गांव में ही अपने आधार का कार्य करा सकेंगे। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य आशिया परवीन में कहा कि यहां के लोगों को अपने आधार का कार्य कराने में डोईवाला के चक्कर काटने पड़ रहे थे, ओर वहां भीड़ ज्यादा होने की वजह से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में बुल्लावाला के लोगों के लिए गांव में लगा आधार केम्प पूरी तरह आमजन के लिये कारगर साबित हुआ।
कैम्प में सामाजिक कार्यकर्ता मनोज काम्बोज के साथ ग्राम पंचायत सदस्य बसारत अली, शिव प्रसाद सती, विनोद रौथाण, कुसुम शर्मा, पदम सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता मुहम्मद मोहसिन, शुभम काम्बोज, जावेद हुसैन, शोयब अली आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button