Blog

एनएसयूआई के देव जायसवाल बने इकाई अध्यक्ष और अनस बने महासचिव।

महाविद्यालय में पूरे दमखम के साथ लड़ेंगी चुनाव एनएसयूआई। राहुल आर्य

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में 27 सितंबर को होने जा रहे छात्रसंघ चुनावों को लेकर छात्र संगठनों ने कमर कसना शुरू कर दी। डोईवाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भी इसकी तैयारियां देखने को मिल रही है, छात्र संगठन एनएसयूआई ने महाविद्यालय में छात्र इकाई की कमेटी का गठन किया, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष राहुल आर्य ने कहा हम पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे और इसी क्रम में आज संगठन की महाविद्यालय इकाई का गठन किया गया है,महाविद्यालय में बदलाव का शंखनाद हो चुका हुआ और इस बार बदलाव आएगा, कार्यक्रम में देव जायसवाल को इकाई अध्यक्ष, मनीषा, सोनी, वंश को इकाई उपाध्यक्ष, अमन, अनस को महासचिव व आरती, शमा को सचिव नियुक्त किया गया,इस मौके छात्र नेता गौरव बिष्ट,विशाखा,शिवानी,कंचन,आरती रावत,अंजू,अर्पित, आदि ने खुशी जाहिर की। ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह चौधरी, कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने एनएसयूआई इकाई के नवनियुक पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button